देश में कोरोना की दूसरी लहर के कारण सबसे बड़ा संकट अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की कमी के रूप में देखने को मिला। अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी किल्लत चल रही है और दिल्ली नोएडा समेत कई बड़े शहरों के अस्पतालों से लोगों को ऑक्सीजन की किल्लत के चलते हैं दूसरे अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। इसी बीच आज शनिवार को केन्द्र सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान काम आने वाली कई चीजों जिसमें मेडिकल उपकरण और मेडिकल लिक्विड ऑक्सीजन शामिल है पर से कस्टम ड्यूटी में छूट दे दी है। बात करें टैक्स में छुट आने वाली वस्तुओं की तो इसमें कोरोना वैक्सीन, लिक्विड ऑक्सीजन और ऑक्सीजन से जुड़े उपकरण शामिल हैं. कोरोना वैक्सीन और ऑक्सीजन के साथ साथ रैमिडिस्वियर के आयात पर अब बेसिक कस्टम ड्यूटी, हेल्थ सेस में छूट दे दी गई है। माना जा रहा है देश में ऑक्सीजन के ट्रांसपोर्टेशन में तेजी लाई जाए इस उद्देश्य से ये फैसला लिया गया है

