पूर्व की भाजपा सरकार में बागवानी और तकनीकी शिक्षा मंत्री और वर्तमान में मुख्य सचेतक की भूमिका निभा रहे जुब्बल कोटखाई चुनाव क्षेत्र से विधायक नरेंद्र बरागटा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आज एक पत्र के माध्यम से गत दिनों में अंधड़ ओलावृष्टि, बारिश और बर्फबारी से सेबों के हुए नुकसान पर दुख जताते हुए नुकसान झेल रहे भगवानों को आर्थिक मदद के साथ-साथ अन्य उपायों से मदद करने की अपील की।
पत्र के जरिए नरेंद्र बरागटा ने मुख्यमंत्री को लिखा कि वे खुद कोरोना पॉजिटिव है जिसके कारण से वे मुख्यमंत्री से व्यक्तिगत तौर पर नहीं मिल सके इसलिए भारी बारिश और बर्फबारी से नुकसान झेल रहे प्रदेश के बागवानों के लिए आर्थिक मदद देने की अपील की इसके अलावा नरेंद्र बरागटा ने अन्य तरीकों से भी भगवानों की मदद करने की बात कही और इसको लेकर पत्र में बागवानी की स्थिति सुधारने हेतु सुझाव के 8 बिंदु भी पत्र के जरिए मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।
नरेंद्र बरागटा ने पत्र के जरिए यह भी सूचना दी कि उन्होंने व्हाट्सएप के माध्यम से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शिमला लोकसभा सीट से सांसद सुरेश कुमार कश्यप और हिमाचल के प्रदेश भाजपा प्रभारी को भी बागवानों को हुए इस नुकसान के बारे में अवगत कराया ताकि केंद्र के साथ तालमेल बिठाकर बागवानों की मदद की जा सके।

