पिछले 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा मामले आने का रिकॉर्ड बन गया है और इन आंकड़ों ने पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए है। क्या देश क्या प्रदेश, संक्रमण के आंकड़े बहुत तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बात करें पूरे भारत देश की तो स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 349,691 नए कोरोना केस आए और 2767 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 2,17,113 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले शुक्रवार को देश में 346,786 नए केस आए थे.
बीते चार दिनों में देश में 1.3 मिलियन से ज्यादा नए केस आ चुके हैं. 21 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल तक क्रमश: 3.14 लाख, 3.32 लाख, 3.46 लाख, 3.49 लाख दर्ज किए गए हैं. ये आंकड़ा दुनिया के किसी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा है।
इसके अतिरिक्त अगर बात हिमाचल की करें तो यहां पर भी पिछले कल 1 दिन में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए और नया रिकॉर्ड बन गया यहां पर 24 घंटे में 2073 मामले दर्ज किए गए और प्रदेश में कुल एक्टिव केसिस की संख्या 10,000 को पार करके 13411 पर पहुंच चुकी है और पिछले कल 1 दिन में पूरे प्रदेश में 24 मौतें हुई जिसमें 8 मौतें अकेले कांगड़ा जिले में दर्ज की गई। आपको बता दें की जो भी आंकड़े हमने आपको हिमाचल के संदर्भ में बताएं वे सभी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय हिमाचल सरकार के अधिकारिक बुलेटिन द्वारा जारी किए गए हैं।


