प्रदेश की सभी आईटीआई में 66 अलग-अलग श्रेणियों में करीब एक हजार पद भरने की तैयारी शुरू हो गई है। तकनीकी शिक्षा व्यवसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने व्यवसायिक अनुदेशक, दस्तकारी अनुदेशक, ट्रेड अनुदेशक के भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2021 को अधिसूचित कर दिया गया है। इन भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के तहत 1015 पदों को भरा जाएगा। 18 से 45 वर्ष की आयु के लोग इस भर्ती में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
शुक्रवार को तकनीकी शिक्षा विभाग ने भर्ती एवं पदोन्नति नियमों को राजपत्र में अधिसूचित कर दिया है। सचिव तकनीकी शिक्षा विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में स्थित किसी स्कूल या संस्थान से 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा पास करने वाले इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।


