शिमला।प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले जिस तेजी से बड़ते जा रहे हैं उसके देखते हुए लगता है कि आगामी दिनों में प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि हो सकती है और लाज़मी है कि ऐसे विकट समय में स्वास्थ्य विभाग को ज्यादा बेड्स की आवश्यकता पड़ेगी इसके मददेनजर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बेड्स बढ़ाने की संभावनाओं को तलाशते हुए शिमला में इंड्स हॉस्पिटल, आर्मी हॉस्पिटल और टूटीकंडी पार्किंग का निरीक्षण किया। यह जानकारी मुख्यमंत्री के आधिकारिक हैंडल के जरिए साझा की गई। अब देखना ये है कि क्या इन क्षेत्रों में बेड्स बढ़ाए जाते हैं और सरकार प्रदेश में बेड्स की आवश्यकता को कैसे पूरा कर पाती है।
ख़ैर प्रदेश में टीकाकरण भी जारी है और इसको लेकर प्रदेश सरकार ने नए आंकड़े भी जारी किए हैं। सरकारी आंकड़ों की माने तो प्रदेश में अब तक 14.77 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ दी जा चुकी है और इसमें 2.37 लोगों ने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज भी ले ली है। राज्य में अभी 45 वर्ष से ऊपर की आयु वाले लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं और प्रदेश सरकार ने सूचना जारी करते हुए बताया कि 45 वर्ष से ऊपर की आयु वाले लोगों का टीकाकरण लगातार जारी रहेगा और और इस आयु वर्ग के लोगों के लिए राज्य के पास 2.08 लाख खुराखें उपलब्ध हैं और तकरीबन 1.5 लाख वैक्सीन राज्य के पास पहुंच चुकी हैं।


