कोरोना के दूसरे चरण ने पूरे भारत में संकट उत्पन्न कर दिया है। पिछले दिन में 24 घंटे में सबसे ज्यादा केस दर्ज किए गए। पूरे भारतवर्ष में केवल 24 घंटे में चार लाख से ज्यादा केस कोरोना के दर्ज किए गए। इसके अलावा पिछले कुछ समय से जबसे केस तेजी से बढ़ने लगे भारत के कई हिस्सों में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी भी देखने को मिली और चारो ओर नकारात्मकता भरा माहौल देखने को मिला।
ऐसे समय में जरूरत है कुछ पॉजिटिव खबरों की और बात करें आज की पॉजिटिव ख़बर की तो भारत में मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए अब भारतीय नौसेना भी आगे आई है। भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन समुद्र सेतु 2 की शुरुआत की जिसके अंतर्गत भारतीय नौसेना के युद्धपोत अब मेडिकल ऑक्सीजन और कोरोना से जुड़े मेडिकल उपकरणों को लाने का काम करेंगे। दो जहाज़ों आईएनएस कोलकाता और आईएनएस तलवार के माध्यम से बहरीन के बंदरगाहों से मुंबई तक का तरल मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
इसके अलावा दूसरी अच्छी ख़बर ये भी है की राज्यों को कोरोना वैक्सीन कि डोज भी मिलनी शुरू हो गई है केंद्र की ओर से दिल्ली को 4.5 लाख कोरोना वैक्सीन भेजी गई वहीं गुजरात को 2 लाख वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है इसके अलावा हिमलाच सरकार की ओर से भी ये सूचना दी गई थी कि 1.5 लाख वैक्सीन जल्द राज्य के पास पहुंचने वाली है। स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सभी राज्यों के पास उपलब्ध वैक्सीन का डेटा भी भी अधिकारिक हैंडल से साझा किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक राज्यों के पास कुल मिलाकर 96.45 लाख वैक्सीन उपलब्ध है और जल्द ही राज्यों को वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी।
दिल्ली सरकार ने 4.5 लाख कोरोना वैक्सीन मिलने के बाद 3 तारीख से टीकाकरण का तीसरा दौर शुरू करने का ऐलान किया है और उम्मीद है कि अन्य राज्य भी इस अभियान को जल्दी ही शुरु करेंगे।


