देशभर में टीकाकरण का तीसरा दौर 1 मई से शुरू करने की घोषणा केंद्र सरकार की ओर से की गई थी तौर में 18 से 45 वर्ष की आयु के बीच के लोगों को टीके लगाए जाने हैं। वैक्सीन की कमी के कारण यह अभियान देरी से शुरू हुआ और कुछ राज्य में अभी शुरू नहीं हो पाया है। मगर टीकाकरण के तीसरे दौर को लेकर जो सबसे अहम बात थी वह भी आवश्यक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन। हालांकि एक तरफ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित तो किया जा रहा है। मगर, वैक्सीन की कमी के साथ साथ रजिस्ट्रेशन से जुड़ी दिक्कतों ने लोगों को परेशान कर दिया है।
इसी को संज्ञान में लेते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है और इसी क्रम में कोविन पोर्टल (CoWIN Portal) में अहम बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों के जरिए कुछ खामियों को दूर किया गया है, साथ ही कुछ ऐसी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं, जिससे पंजीकरण को आसान बनाया जा सके.
सरकार ने एक मई से 18+ वालों का टीकाकरण (Vaccination) शुरू कर दिया है. इसके लिए कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं. पहले दिन ही बड़ी संख्या में लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. हालांकि, तभी से तमाम तरह की परेशानियां भी देखने को मिली है. लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी इन परेशानियों का खुलकर जिक्र किया है. इसे ध्यान में रखते हुए अब सरकार ने कोविन पोर्टल में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं.
कोविन पोर्टल पर किए गए बदलावों में सबसे बड़ा बदलाव है डिजीटल कोड फीचर. अब रजिस्ट्रेशन के समय यूजर के मोबाइल पर एक 4 अंकों का डिजिटल सिक्योरिटी कोड (Digital Security Code) आएगा, जिसे उसे संभालकर रखना होगा. वैक्सीनेशन के बाद यह कोड वैक्सीनेटर को देना होगा. इसके बाद ही संबंधित व्यक्ति का वैक्सीन स्टेटस अपडेट किया जाएगा. यानी सीधे शब्दों में कहें तो इसके बाद ही यह माना जाएगा कि आपको टीका लग चुका है.
दरअसल, इस से पहले कई लोगों ने शिकायत की थी कि वैक्सीन लगे बिना ही उन्हें वैक्सीनेशन पूरा होने के मैसेज आ रहे हैं. जिसके बाद यह फीचर जोड़ा गया है. ये बदलाव 8 मई यानी आज से लागू हो जाएंगे. इसके बाद बिना कोड के टीका नहीं लग पाएगा. बता दें कि कोविन सिस्टम पर लागू किया गया यह नया फीचर सिर्फ उन लोगों के लिए होगा, जिन्होंने वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन बुकिंग की है.
आरोग्य सेतु ऐप द्वारा दी गई अहम जानकारी के मुताबिक, वैक्सीनेशन सेंटर पर 4-अंकों वाला कोड दिखाने के बाद टीका लग जाएगा. इसके अलावा, यदि आप टीकाकरण के बाद डिजिटल सर्टिफिकेट जनरेट करना चाहते हैं, तो भी आपको पोर्टल पर अपना कोड दर्ज करना होगा. इसके बाद आपको मैसेज आएगा कि आपका टीकाकरण सफलतापूर्वक हो गया है. लेकिन यदि मैसेज नहीं आता है, तो इस बारे में सेंटर को बताना होगा।

