कोरोना संक्रमण के बड़ते मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और इसको देखते हुए बुधवार को हिमाचल प्रदेश सरकार मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पूरे प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया और इसके साथ धारा 144 भी लगाई गई। मगर मामले बड़ते हैं तो स्वास्थ व्यवस्था को दुरुस्त करना होगा और जैसा कि पिछले दिनों पूरे देश में ऑक्सीजन की कमी देखी गई और बड़ी मात्रा में लोग ऑक्सीजन के लिए अस्पतालों में जूझते नज़र आए जो एक बड़ी समस्या है। हलांकी प्रदेश में ऐसी स्थिति पैदा न हो इसके लिए प्रदेश सरकार ने प्रदेश में नए ऑक्सीजन प्लांट लगाने की बात कही थी, राहत की बात है कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए 6 और नए पीएसए प्लांट स्वीकृत किए हैं। यह नए पीएसए प्लांट नागरिक अस्पताल पालमपुर, जोनल अस्पताल मण्डी, एमजीएमएससी खनेरी व नागरिक अस्पताल रोहडू, मेडिकल कॉलेज नाहन और क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में स्थापित किए जाएंगे।


