नई दिल्ली। दुनियाभर में कहर बरपा रहे कोरोना संक्रमण ने शिक्षा जगत को भी काफी प्रभावित किया है. मार्च से जून के बीच होने वाली सभी बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द या स्थगित कर दिया गया है. सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा भी रद्द करने का फैसला लिया था। बताने चलें केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने 14 अप्रैल 2021 को सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला सुनाया था. उसके बाद से ही 10वीं बोर्ड रिजल्ट को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. कोरोना संक्रमण के चलते कई स्कूलों में प्री बोर्ड परीक्षाएं भी नहीं हो पाई थीं. तो ऐसी स्थिति में परिणाम कैसे घोषित होंगे ये बड़ा सवाल है। हालांकि 12वी की परीक्षा कराने की बात चल रही थी जो अभी तो फ़िलहाल स्थगित है। और इसने एक ख़ास बात ये भी थी कि कोरोना वायरस से संक्रमित छात्रों को दोबारा ऑनलाइन परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा. जो छात्र ऑनलाइन परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे, उन्हें फोन पर परीक्षा देनी होगी. तो अब 10वीं परिणामों को लेकर नई बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार 10वीं के जो छात्र अपनी प्री बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाए थे या जो अभी भी परीक्षाएं ऑनलाइन मोड या फोन के माध्यम से दे पाने में असमर्थ हैं, उनका रिजल्ट 9वीं फाइनल ईयर रिजल्ट के आधार पर तैयार किया जाएगा। सभी स्कूलों को इसके लिए 15 मई 2021 तक का समय दिया जाएगा। इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट प्री बोर्ड परीक्षा और स्कूल असेसमेंट के आधार पर तय किया जाना है मगर जो छात्र स्कूल असेसमेंट में पास नहीं हो पाए तो उनके लिए स्कूल स्तर पर कंपार्टमेंटल परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके लिए बोर्ड स्कूलों को सैंपल पेपर भेजेगा, उसी के आधार पर स्कूल अपने स्तर से प्रश्न पत्र तैयार करेंगे और फिर छात्रों की कंपार्टमेंटल परीक्षा ली जाएगी।


