कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद से कोरोना संक्रमण के मामले तेज़ी से बड़ने लगे तो इसके उपचार में वैक्सीन के अलावा रेमडिस्विर जैसी दूसरी दवाइयों का भी प्रयोग किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब DRDO की ओर से भी एक दवा तैयार की गई है और इसे मंजूरी भी मिल गई है। क्या है DRDO की ये नई दवा और ये कैसे काम करेगी चलिए आपको बताते हैं।
दरअसल डी. आर. डी. ओ. की ओर से 2-DG नाम से ड्रग तैयार किया गया है जो अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों को जल्दी ठीक करने में कारगर साबित हो सकता है। इस दवा की खास बात ये है कि ये पाउडर के रूप में है और इसे मरीजों को पानी में घोल कर सीधा मुंह के रास्ते दिया जाएगा। दावा किया जा रहा है कि ये दवा कोरोना ग्रस्त मरीजों के अस्पताल के समय को कम कर देगी साथ ही कोरोना ग्रस्त मरीजों में ऑक्सीजन के लेवल को बढाने का भी काम करेगी। हालंकि संक्रमण पर इसका क्या असर होता है यह अभी तो फ़िलहाल साफ नहीं है मगर आने वाले समय में इससे से जुड़े नए तथ्य भी सामने आएंगे।


