देश भर में टीकाकरण का दौर जारी है और मई के बाद से 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को भी इस अभियान का हिस्सा बनाने की घोषणा केंद्र की ओर से की गई। मगर राजनीति कोई मौका छोड़ दे तो स्वभाव के उल्ट होगा…
मंगलवार को कुछ ऐसा ही देखने को ट्विटर पर जहां भाजपा और कांग्रेस के दो बड़े चेहरे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और कांग्रेस नेता जयराम रमेश आमने सामने आ गए। क्या है पूरा मामला आपको बताते हैं।
दरअसल मंगलवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक ट्वीट किया उन्होंने ने ट्वीट में लिखा uk में पड़ रहे उनके बेटे ने कोरोना वेक्सिन की पहली डोज लगवाई मगर वहां, वेक्सिन लगवाने पर वहां के प्रधानमंत्री की फोटो वाला सर्टिफिकेट नहीं मिलता।

इस पर केंद्रीय वित राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने जयराम रमेश की चुटकी लेते हुए पूरी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा कि सबको पता है कौन सी पार्टी 1947 से अपने नाम लिखवाने के लिए व्याकुल रहती है।

और इसके साथ उन्होंने नेहरू गांधी परिवार के नाम पर चल रहे संस्थानों की लंबी लिस्ट भी जयराम रमेश के ट्वीट को री ट्वीट करते हुए हुए ट्विटर पर पोस्ट कर दिए।







