कोरोना वायरस के पूरे विश्व में फैलने के बाद से पूरे विश्व भर के लोग इससे त्रस्द है और जब से कोरोना फैलना शुरू हुआ तभी से इसके नए-नए मियुटेशन भी देखने को मिले।
जैसे जैसे कोरोना के साथ वक्त बीत रहा है इंसानों की इस वायरस के प्रति समझ भी बढ़ती जा रही है और इसकी अलग अलग किस्मों के बारे में भी नए नए तथ्य भी सामने आ रहे हैं। इसको देखते हुए कुछ मीडिया चैनलों पर खबरे भी आ रही थी जिसमे विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट का हवाला दिया जा रहा था और बताया जा रहा था कि कोरोना वायरस की बी-1.617 किस्म कोरोना वायरस की एक भारतीय किस्म है।
मगर अब स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन खबरों को ख़ारिज करते हुए कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से कोरोना से जुड़ी 32 पृष्ठों की एक रिपोर्ट भारत को दी है मगर इस रिपोर्ट में कोरोना वायरस की जिस किस्म बी-1.617 को कोरोना वायरस की भारतीय किस्म बताया जा रहा है। रिपोर्ट में कहीं भी ऐसा ज़िक्र नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इस रिपोर्ट में कहीं भी भारतीय शब्द का प्रयोग नहीं किया गया है और जो खबरें इससे पहले मीडिया में आई वे निराधार और असत्य है।






