न्यूज़ डेस्क। खेलों की बात करें तो भारत में क्रिकेट का वर्चस्व साफ तौर पर देखा जा सकता है। मगर इस से इतर भी खेल हैं जिसमे भारतवर्ष के प्रतिभावान खिलाड़ी विश्व स्तर पर न केवल भारत देश का प्रतनिधित्व करते हैं बल्कि पूरे विश्व में भारत की बेहतर छवि बनाने में भी अपना योगदान देते हैं। खेल के क्षेत्र से भारत के लिए एक अच्छी ख़बर है। अच्छी बात ये है कि ये ख़बर भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी से जुड़ी है।
अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ- एफ.आई.एच. की विश्व रैकिंग में भारतीय टीम ने चौथा बरकरार रखा है, जबकि महिला टीम नौवें स्थान पर है। ब्रिटेन, स्पेन और जर्मनी में अप्रैल और मई में एफ.आई.एच. की प्रो लीग सीरिज में शामिल न होने के बावजूद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चौथा स्थान बरकरार रखा है। मौजूदा विश्व और यूरोपीय चैम्पियन बेल्जियम पहले, ऑस्ट्रेलिया दूसरे और नीदरलैंड्स तीसरे स्थान पर है।

महिला वर्ग में नीदरलैंड्स सबसे ऊपर है, जबकि अर्जेंटीना दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया तीसरे, जर्मनी चौथे और ब्रिटेन पांचवे स्थान पर है।








