हमीरपुर। भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों के साथ है। और उन्होंने कहा कि मात्र 2 वर्षों में ही गरीब कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है जिससे गरीबों का भला हुआ।प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना काल में वैक्सीनेशन व गरीब लोगों का ध्यान रखा है। सरकार ने 18 वर्ष से अधिक सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीनेशन की घोषणा करके बहुत बड़ा कदम उठाया है।जिससे गरीब लोग इस महामारी वैक्सीनेशन लगवाने से वंचित नही रहेंगे। राज्य सरकारों का टीका खरीदने का भार भी अब केंद्र की मोदी सरकार उठाएगी।इससे कुछ राजनीति करने वाले नेताओं को भी करारा जवाब मिल गया है।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने दीवाली तक गरीबों को मुफ्त अनाज देने की घोषणा की है जो कि एक सराहनीय कदम है।जिससे 80 करोड़ गरीब लोगों को लाभ पहुंचेगा।
ज़िलाध्यक्ष ने कहा अब यह पंचायत प्रतिनिधियों की ज़िम्मेदारी है कि इसका लाभ गरीबों को ही मिले। और इसका सही इस्तेमाल हो।बेरोजगारों का ध्यान रखा जाए। ताकि हमारे देश में कोई भूखा ना रहे। हमीरपुर ज़िला भाजपा इस महामारी में वैक्सीनेशन और गरीबों को मुफ्त अनाज देने की जनकल्याणकारी घोषणा का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी आभार व्यक्त करती है।

