न्यूज़ डेस्क। कोरोना काल में शिक्षा क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है। पिछले दिनों पहले केंद्र की तरफ़ से CBSE की 12 वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी और इसके बाद यही सिलसिला राज्यों में भी शुरू हो गया। इस बीच रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल (निशंक) ने कहा है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 7, 622 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। यह राशि समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत कई शैक्षिक पहल को जारी रखने के लिए दी गई है।
An amount of Rs 7622 crore has been released from 2021-22 to states and UTs under the Samagra Shiksha scheme for the continuity of various initiatives. (4/5)
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank ( Modi Ka Parivar) (@DrRPNishank) June 13, 2021
केन्द्रीय मंत्री निशंक ने कहा कि इस राशि का उपयोग विद्यार्थियों के लिए पुस्तक और वर्दी खरीदने के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस राशि का इस्तेमाल अध्यापकों के वेतन, प्रशिक्षण, व्यावसायिक शिक्षा और डिजिटल पहल के लिए भी किया जाएगा। निशंक ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रशासन और व्यवस्था को सुगम बनाना है।

