रामपुर: हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त इन बीते 25 जून से हिमाचल के दौरे पर हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार इस दौरे में वे मंडी लोकसभा सीट के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा करने वाले हैं। इसी कड़ी में आज संजय दत्त रविवार को वे रामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस के नेताओं के साथ मुलाकात की।
प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि आज वे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के होम टाउन रामपुर में विधायक नंदलाल, कांग्रेस ब्लॉक प्रेसिडेंट साहिब सिंह मेहता और कांग्रेस के दूसरे पार्टी पदाधिकारियों से मिले, यह जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से भी साझा कि।
Met Assembly MLA Shri #Nandlal, Block President Sahib Singh Mehta & Block/Frontal functionaries during my visit to #Rampur today.
Hometown of Raja Sahab @virbhadrasingh ji, #Congress & Frontal wings are active/vibrant.
Discussed plan of action for future activities & program's. pic.twitter.com/QVWAoQ5uHo
— Sanjay Dutt 🇮🇳 #JaiHind (@SanjaySDutt) June 26, 2021
भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ नारकंडा से कि आंदोलन की शुरुआत
बीते शनिवार को प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त नारकंडा पहुंचे थे जहां उन्होंने कांग्रेस के दूसरे पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिलकर इसकी भाजपा सरकार को घेरने के लिए आंदोलन की शुरुआत की। इस आंदोलन के जरिए प्रदेश कांग्रेस पिछले दिनों अचानक बदले मौसम के चलते बागवानों को हुए नुकसान को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी का कहना है की आगामी दिनों में यह आंदोलन जिला और ब्लॉक स्तर पर भी किया जाएगा।

