टौणीदेवी: अनुराग ठाकुर के केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेते ही हमीरपुर में बधाई देने वालों का तांता लग गया। बुधवार को जैसे ही अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली तो पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस खुशी के मौके पर कई लोगों ने समीरपुर का रुख किया और वरिष्ठ भाजपा नेता में पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल को मिलकर उन्हें बधाई देने पहुंच गए। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश के कई राजनीतिक हस्तियों ने व केंद्र के कई नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को दूरभाष पर बधाई दी है। इस खुशखबरी के बाद हमीरपुर में उत्सव जैसा माहौल बन गया है और प्रदेश के कई लोगों ने वहां पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री को बधाइयां दी हैं। मिलने वालों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा और पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वयं सब से मिलकर यह खुशी सबसे बांटी है।
समीरपुर में बधाइयां देने पहुंचने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेवशर्मा जिला महामंत्री हरीश शर्मा अभय वीर सिंह लवली जिला मीडिया प्रभारी अंकुश शर्मा कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा जिला उपाध्यक्ष अनिल कौशल आईटी प्रकोष्ठ संयोजक जग सिंह ठाकुर विशाल पठानिया अनिल परमार इत्यादि का नाम शामिल है

