शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री रहे वीरभद्र सिंह का 8 जुलाई की सुबह निधन हो गया। इसके बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। 6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह प्रदेश की जनता के बीच एक अलग पहचान रखते हैं और आम लोगों में को उनके प्रति एक तरह लगाव है। यह एक वजह है की शिमला में “बॉबी वेल्ला” के नाम से मशहूर समाजसेवक सरबजीत सिंह बॉबी ने नई ओपीडी ब्लॉक का नाम परिवर्तित कर माननीय राजा वीरभद्र सिंह के नाम पर रखने मांग की है।
नई ओपीडी ब्लॉक का नाम परिवर्तित कर किया जाए राजा वीरभद्र सिंह: सरबजीत सिंह बॉबी
मैं सरबजीत सिंह बॉबी ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के सम्मान में नई ओपीडी ब्लॉक का नामकरण करने को लेकर सरकार से आग्रह किया है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा, “मैं हिमाचल प्रदेश सरकार से आग्रह करता हूं की नई ओपीडी ब्लॉक का नाम परिवर्तित कर राजा वीरभद्र सिंह के नाम पर रखा जाए । जैसा की सर्वविदित है आईजीएमसी को देश का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बनाने का दर्जा दिलाने में इनका विशेष योगदान रहा है तथा साथ ही हजारों ऐसेअनगिनत काम है जो उन्होंने आजीवन प्रदेश हित के लिए किए। नई ओपीडी ब्लॉक उनकी परिकल्पना थी। मैं ना तो कोई राजनीतिज्ञ हूं ना ही किसी पार्टी का सदस्य है और ना ही स्वतंत्र रूप से मैं किसी पार्टी से संबंधित हूं। परंतु रति जनमानस से जानता है कि राजा साहब ताउम्र जरूरतमंदों के लिए जिए और जो भी उनके घर किसी भी समय सहायता के लिए गया वे उसे जरूर मिले उन्हें सुना और जितना जल्दी हुआ उसे समस्या का त्वरित निपटारा किया जो भी सहायता के लिए आता है उसे जरूर सुनते और सहायक भी बनते हैं। मैं स्वयं इस बात का साक्षी हूं। इसलिए मेरी विनम्र प्रार्थना है कि रोटरी टाउन हॉल मॉल रोड को उनके नाम से विकसित किया जाए और इतने महान व्यक्तित्व की मूर्ति उनकी याद और सम्मान में स्थापित की जाए। आज जब सुबह उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन हेतु रिज पर लाया जाए तो नड्डा जी यह घोषणा कर उन्हें श्रद्धांजलि दें। बहुत बहुत कुछ लिखना चाहता हूं पर निशब्द हूं। मुझे मालूम है सरकार इस दिव्य चरित्र को या यूं कहूं इस दिग्गज को श्रद्धांजलि देने के तौर पर बहुत कुछ महान करने की सोच रही होगी पर यह मेरी व्यक्तिगत राय है।”

