बटसारी: हिमाचल प्रदेश के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र जिला किन्नौर के बटसारी के पास रविवार को भयभीत कर देने वाला हादसा पेश आया। यहां भूस्खलन के बाद एक पहाड़ी से नीचे गिरे बड़े पत्थरों ने कुछ पर्यटकों कुचल दिया, जिसमें अभी तक 9 लोगों के मारे जाने और 2 लोगों के घायल होने की ख़बर है।
खबर के मुताबिक 11 पर्यटकों का ये समूह पहाड़ी क्षेत्र किन्नौर की यात्रा पर निकला था और सांगला से चितकुल जा था, तभी बटसारी के पास पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें सरक कर नीचे गिरने लगी और पर्यटकों का ये समूह भी इस आपदा की चपेट में आ गया। इस भूस्खलन ने क्षेत्र में बड़ी क्षति पहुंचाई है। इसने ना केवल पर्यटकों की जान ली इसके अलावा उस क्षेत्र में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं और बसपा नदी पर बने पुल को भी पहाड़ से गिरते पत्थरों ने तोड़ दिया है।
इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए संतो ने दी और कहा कि घायलों के इलाज के लिए सभी व्यवस्था की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन से हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) July 25, 2021
पहाड़ों से गिरते बड़े-बड़े पत्थरों ने जो क्षति पहुंचाई है उसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। और इस बड़ी तबाही का भयावह मंजर देखा जा सकता है। हालांकि हादसे के बाद बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर अपना काम शुरू कर दिया मगर अभी भी रोड पर मलबा जमा है और अनेकों वाहन फसे हुए हैं।






