हमीरपुर: मैहरे में बड़सर भाजपा मंडल के प्रशिक्षण वर्ग की बैठक आयोजित की गई, कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक और वर्तमान भाजपा ज़िलाधक्ष बलदेव शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समय के साथ राजनीति का स्वरूप काफी बदला है। पहले कार्यकर्ताओं ने काफी परिश्रम किया, जिस कारण आज भाजपा इस मुकाम पर हैं। अब बहुत सारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। जनसंघ के समय इस पार्टी को कैसे स्थापित किया,यह पुराने कार्यकर्ता ही जानते हैं। साधनों में अंतर आ सकता है, लेकिन संस्कार और विचारों में बदलाव नहीं हुआ है। पद और दायित्व बदलते रहते हैं, लेकिन कार्यकर्ता हमारी नींव का पत्थर है। भाजपा परिवार का लगातार विस्तार हो रहा है। हम सब को सामूहिक रूप से परिवार को एकजुट रखने का प्रयास करना है।समय के साथ राजनीति का स्वरूप काफी बदला है।
बलदेव शर्मा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि अच्छा और सच्चा श्रेष्ठ कार्यकर्ता वही होता है, जो विपक्ष के द्वारा लगाए गए आरोपों को तुरंत खारिज करें। केंद्र की मोदी सरकार पर आज तक कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है, इसलिए विरोधी दल के लोग झूठे आरोप लगाकर हमारी छवि खराब करते हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सत्र में अलग-अलग वक्ताओं ने संबोधित किया। इससे पहले अतिथियों ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।शर्मा ने कहा भाजपा का कार्यकर्ता नींव के पत्थर के सामान है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक ले जाने का दायित्व कार्यकर्ता का है, इसके लिए हमें तैयार होकर मैदान में उतरना होगा। बलदेव शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण का ही परिणाम है कि आज पंचायत से लेकर देश, प्रदेश में भाजपा की सरकारें है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियों को जन-जन तक ले जाने का आग्रह किया।
इस दौरान हमीरपुर संसदीय क्षेत्र विस्तारक संजीव ठाकुर,ज़िला सह प्रभारी सुमित शर्मा,बड़सर भाजपा मंडल प्रभारी आदर्श कांत,मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर,महामंत्री चत्तर सिंह कौशल व यशवीर पटियाल,ग्राम केंद्रों के बूथ अध्यक्ष,बूथ पालक,बीएलए सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।






