नगरोटा-बगवां: रोहित कुमार (तनु) को नगरोटा बगवां से वार्ड नंबर 5 से पार्षद के रूप में मनोनीत किया गया है। रोहित कुमार ने इस जिम्मेदारी के लिए नगरोटा बगवां के विधायक अरुण कुमार कुक्का का धन्यवाद किया है। रोहित कुमार इस नई जिम्मेदारी को लेकर बेहद उत्सुक है और नगरोटा बगवां के वार्ड नंबर 5 से पार्षद की भूमिका निभाने को तैयार है।

दरअसल मुंसिपल काउंसिल के लिए कुछ नए सदस्य मनोनीत किए गए जिसमें नगरोटा बगवां मुंसिपल काउंसिल में वार्ड नंबर 2 वार्ड नंबर 5, वार्ड नंबर 6 और वार्ड नंबर 7 के लिए नए पार्षद मनोनीत किए गए। इसी में वार्ड नंबर 5 से रोहित कुमार (तनु) को पार्षद के तौर पर नियुक्त किया गया जिसके लिए उन्होंने नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से विधायक अरुण कुमार कुक्का का भी शुक्रिया अदा किया है।






