किन्नौर: निगुलसेरी में प्राकृतिक आपदा के कारण जो हादसा पेश आया उसको संज्ञान में लेते हुए केंद्रीय खेल व युवा मामलों के मंत्री और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर सीट से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने इस हादसे को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया है। के अलावा उन्होंने हादसे में फंसे और जान गवाने वाले लोगों के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त की है। अनुराग सिंह ठाकुर ऑफिशल टि्वटर हैंडल से लिखते हैं “देवभूमि हिमाचल के किन्नौर में भूस्खलन से हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर मन व्यथित है।
मैंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात करके उनसे मौजूदा स्थिति पर चर्चा की है। स्थानीय प्रशासन,प्रदेश सरकार व केंद्रीय टीमें तत्परता से राहत व बचाव कार्यों में लगे हैं । मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।मैं घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना करता हूँ। इस दुर्घटना में जान गँवाने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।प्रभु शोकाकुल परिवार को सम्बल व दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। ॐ शांति”
जिला किन्नौर के निगुलसेरी में आज दोपहर तब यह भयावह हादसा पेश आया जब भूस्खलन के कारण सड़क पर यात्रियों से भरी बस समेत और अन्य वाहन मलबे की चपेट में आ गए और दर्जनों लोग इस हादसे का शिकार हो गए। हालांकि हादसे के तुरन्त बाद बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया और मलबे में फंसे ज़िंदा लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया क्या हालांकि लगातार पर्वतों से पत्थर और मलवा गिरने के कारण रस के ऑप्शन में भी बाधा उत्पन्न हुई पर बचाव का काम निरंतर जारी है

