किन्नौर: जिला किन्नौर के निगुलसेरी में आज दोपहर तब एक भयावह हादसा पेश आया जब भूस्खलन के कारण सड़क पर यात्रियों से भरी बस समेत और अन्य वाहन मलबे की चपेट में आ गए और दर्जनों लोग इस हादसे का शिकार हो गए। हालांकि हादसे के तुरन्त बाद बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया और मलबे में फंसे ज़िंदा लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी किन्नौर के निगुलसेरी में हुए दुखद हादसे को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से फोन पर बात की और स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए केन्द्र की ओर से हरसंभव मदद देने का का विश्वास दिलाया।
PM @narendramodi spoke to Himachal Pradesh CM @jairamthakurbjp regarding the situation in the wake of the landslide in Kinnaur. PM assured all possible support in the ongoing rescue operations.
— PMO India (@PMOIndia) August 11, 2021
मुख्यमंत्री ने इस कठिन समय में केंद्र सरकार की ओर से की गई मदद की पेशकश के लिए हिमाचल की ओर से प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। इस बाबत प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर के जरिए भी इस हादसे में जान गवा देंगे उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और इस मुश्किल घड़ी में लोगों के साथ होने की बात कही।
गृह मंत्री अमित शाह ने भी जताया गहरा शोक
किन्नौर के हादसे को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है उन्होंने ट्विटर के माध्यम से हादसे में दबे लोगों और हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और जानकारी साझा की
कि विषय पर की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से फोन बात की और एनडीआरएफ टीम सहित राहत हेतु हरसंभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया।
हिमाचल के किन्नौर में भूस्खलन से हुए हादसे के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री @jairamthakurbjp जी व DG ITBP से बात की है।@ITBP_official की टीमें राहत व बचाव कार्य में पूरी तत्परता से लगी हैं। लोगों की जान बचाना व घायलों को शीघ्र उपचार देना ITBP व स्थानीय प्रशासन की प्राथमिकता है।
— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) August 11, 2021

