हमीरपुर: केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की प्रस्तावित जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर बुधवार को बिझड़ी विश्राम गृह में भाजयुमो अध्यक्ष संजीव कुमार की अध्यक्षता में बड़सर भाजपा युवा मोर्चा बैठक हुई। गौरतलब है कि जन आशीर्वाद यात्रा 23 अगस्त को बड़सर विधानसभा के मोरसू से 1 बजे प्रवेश करेगी। जिसको लेकर बड़सर भाजयुमो ने बिझड़ी में बठैक कर रणनीति तैयार की।जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा,ज़िला भाजयुमो अध्यक्ष अजय रिंटू ने विशेषरूप से शिरकत की और युवा मोर्चा का मार्गदर्शन किया। बलदेव शर्मा ने युवा मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए ज़िला के सभी पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से जन आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने की अपील की और युवा मोर्चा का उत्साहवर्धन किया। बैठक में महामंत्री कमलेश ढिल्लों व सुरेश ठाकुर,बड़सर मंडल मीडिया प्रभारी विकास पटियाल,ज़िला भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रवीण गरलयाल,अभिषेक दत्त,पंकज ठाकुर,वासु, सोनी , अमित , परदेसी, प्रवेश, अंकुश कतना, विजय जामवाल, संजीव समेत अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

