शिमला: हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिसात बिछना जारी है और और इसमें दोनों ही विरोधी दल कांग्रेस और भाजपा पीछे नहीं है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में हिमाचल प्रदेश के सेक्रेटरी संजय दत्त एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में अपना तूफानी द्वारा करने जा रहे हैं उनका यह दौरा 19 अगस्त से शुरू होकर शनिवार 28 अगस्त तक चलेगा। अपने इस दौरे में संजय दत्त हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे और इस दौरान प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकातों का दौर भी जारी रहेगा।
प्रदेश के इन क्षेत्रों का दौरा करेंगे संजय दत्त
संजय दत्त का यह दौरा 19 अगस्त को उनके मुंबई से प्रस्थान के बाद शुरू होगा और शिमला पहुंचने के बाद संजय दत्त राजीव भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। तत्पश्चात संजय दत्त 20 अगस्त को शिमला स्थित कांग्रेस पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस के विभिन्न विभागों की पुनरीक्षण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। जिसके बाद संजय दत्त का ये दौरा प्रदेश के दूसरे हिस्सों की ओर कूच करेगा जिसमे लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
संजय दत्त का यह दौरा मंडी लोकसभा सीट को केंद्र में रखते हुए हिमाचल भ्रमण करेगा और इसमें वह 21 तारीख को मंडी पहुंचेंगे और कांग्रेस नेताओं से बातचीत करेंगे इसके अलावा तारीख को लोकसभा सीट के अंदर आने वाले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों करसोग नाचन जैसे विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
संजय दत्त के इस दौरे के क्या है राजनैतिक मायने
संजय दत्त का यह दौरा कई मायनों में बेहद खास है जहां एक और भाजपा की तरफ से हाल ही में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने वाले अनुराग ठाकुर आशीर्वाद यात्रा के जरिए हिमाचल प्रदेश के कपड़े हिस्से में जनता से रूबरू होंगे और दूसरी ओर ठीक इसी समय कांग्रेस की ओर से सह प्रभारी संजय दत्त मंडी लोकसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूती और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम करेंगे।

