हमीरपुर: बीते 19 अगस्त से हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर सीट से सांसद अनुराग ठाकुर के सूचना एवं प्रसारण के बाद भाजपा की ओर से जन आशीर्वाद यात्रा की गई। अब ये यात्रा चर्चा का विषय बनी हुई है, इसी को लेकर बड़सर भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महामंत्री चत्तर सिंह कौशल व यशवीर पटियाल,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश सहगल,ज़िला परिषद राजेश कुमार (मांगा) ने कहा की अनुराग की जन आशीर्वाद यात्रा की सफलता से कांग्रेसियों में बौखलाहट है। उन्होंने कहा कि मोरसू में जन आशीर्वाद यात्रा के प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने अनुराग को सर आखों पर बिठा लिया और ज़ोरदार स्वागत किया। उसके लिए भाजपा बड़सर मंडल जनता का आभार व्यक्त करती है।
उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा की एकजुटता से स्थानीय विधायक बौखला गए है। उन्हें अपनी ज़मीन खिसकती नज़र आ रही है। 2 कार्यकालों में क्षेत्र के विकास के लिए विधायक कोई एक योजना धरातल पर नही उतार पाए।जनता को बरगला कर और गुटबाज़ी की झूठी हवा छोड़ कर सत्ता की मलाई खाते रहे।लेकिन अब इस तरह के पैंतरे इन्द्र के लगने वाले नही है। विधायक बताए कहा बना बल-बिहाल में इंडस्ट्रियल एरिया? युवाओं को कहा मिला रोजगार? युवाओं को बेरोज़गारी भत्ते के नाम पर झूठे सपने दिखाए ? बड़सर में मिनी सचिवालय और बस अड्डे के काम को क्यों रुकवाया ? विधायक की गाड़ी गांव की जिन सड़कों में जा रही है यह सब भाजपा की देन है।विधायक जनता के समक्ष अपनी प्राथमिकताएं रखें। सरकार ना होने का रोना ना रोएं जनता को बताएं आपने अपने 2 कार्यकालों में बड़सर क्षेत्र के लिए क्या किया ?
भाजपा सरकार में विकास ना होने का चश्मा विधायक उतार दें।प्रदेश में भाजपा एकजुट है जयराम ठाकुर हमारे मुख्यमंत्री है और अनुराग ठाकुर केंद्रीय मंत्री है। और जेपी नड्डा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष है।
केंद्र की नीतियां और प्रदेश के विकास को लेकर भाजपा धरातल पर काम कर रही है।इंद्र राजसी सपने लेना छोड़ दे हिमाचल में भाजपा की सरकार बनेगी और बड़सर में भाजपा का विधायक बनेगा।

