हमीरपुर: अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा लगातार चर्चाओं में है और इस यात्रा के दौरान प्रदेश भाजपा के लगभग सभी बड़े नेता भी इस यात्रा का हिस्सा रहे। इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा से भाजपा ने एकजुटता का संदेश दिया है। जो लोग जुटबाज़ी को हवा दे रहे थे वह खुद औंधे मुंह गिरे पड़े है। प्रदेश भर में कांग्रेस का कुनबा बिखरा हुआ है।हालात यह है कि कांग्रेस के 12 जिलों में 12 मुख्यमंत्री तैयार दिख रहे है।इतना ही नही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आपस मे जुतम-परेड हो रही है। और ऐसे लोग सत्ता में आने का ख्वाब देख रहे है। जबकि भाजपा ने पूरे प्रदेश भर में एकजुटता का संदेश दिया है।
प्रदेश भर में जन आशीर्वाद यात्रा में कार्यकर्ताओं और जनता में भारी उत्साह देखने को मिला।उन्होंने कहा केंद्रीय मंत्री ने जहां केंद्र सरकार की योजनाओं और उनके द्वारा किये गए कार्यों को जनता से अवगत कराया गया। वहीं प्रदेश सरकार के कार्यों की भी तारीफ की गई।
मोदी सरकार ने किसानों के खातों में 6000 प्रतिवर्ष प्रोत्साहन राशि दी जारी। जन धन योजना,उज्ज्वला योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,हिम केअर योजना, बिलासपुर में एम्स ,हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज, ऊना में पीजीआई,प्रदेश सरकार घर-घर नल के साथ जल उपलब्ध करवा रही है।
प्रदेश सरकार ने 70 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को वृद्धा पेंशन के माध्यम से लाभ पहुंचा रही है। हिमाचल सरकार गरीब परिवारों से संबंध रखने वाली बेटियों की शादी पर शगुन योजना के माध्यम से अनुदान राशि 31000 रु दी जा है। इसके लिए हम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के धन्यवादी है।हमीरपुर की पांचों विधानसभा में सफल कार्यक्रम के आयोजन पर कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई देता हूँ।सफल आयोजन में जुटे सभी आयोजकों का धन्यवाद करता हूँ।

