शिमला: शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ( NSUI ) संजौली महाविद्यालय के एक प्रतिनिधि मंडल ने PCC दफ्तर में वेद प्रकाश ठाकुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव से मुलाकात कर महाविद्यालय में चल रही गतिविधियों के बारे अवगत करवाया।
यह बैठक रोनित वर्मा की अध्यक्षता में हुए रोनित ने कहा कि महाविद्यालय में जल्द से जल्द कार्यकारिणी का विस्तार ज़िला प्रभारी को विश्वास में लेकर किया जाए और ऐसे लोगों को मौका दिया जाए जो संगठन के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं ।
कृतिका शर्मा प्रदेश सचिव ज़िला प्रभारी शिमला ने विश्वास दियाला की हम कार्यकर्ताओं से मिलकर जल्द से जल्द कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। इस मौके पर प्रदेश महासचिव शुभम वर्मा ने कहा हमारा PCC अध्यक्ष कुलदीप राठौर से निवेदन रहेगा कि पैराशूटी लोगों को संगठन से दूर ही रखा मेहनती लोगों को जगह दी जाए । इस मौके प्रदेश सचिव रजत सिंह राणा , अविनाश, आयुष , आर्यन ,रचित , सहजल ,शशांक , यशिका शामिल रहे।

