चंडीगढ़: शुक्रवार 1 अक्टूबर को हिमाचल प्रकोष्ट ने प्रकोष्ट के कुछ और पदाधिकारियों का चयन किया गया और उनके नामों की घोषणा बीजेपी चंडीगढ़ ऑफिस कमलम मे की। प्रकोष्ट के संयोजक डॉ ओ पी सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की और प्रकोष्ट के सह संयोजक शिविंदर मंढोत्रा ने इस बैठक का समन्वय किया और कार्यकारी सदस्य एवंम कोऑर्डिनेटर देविंदर ठाकुर, कार्यकारी सदस्य सुशिल भरद्वाज और राकेश शर्मा ने इस बैठक मे भाग लिया और इस बैठक को सफल बनाने मे अहम् भूमिका निभाई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों मे जिन्ह नामों की घोषणा की गयी उनमे शप्रीतम चाँद डोगरा को शहीद भगत सिंह नगर का जिलाध्यक्ष और होशिआर सिंह ठाकुर को डॉ भीम राव आंबेडकर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
जिन्ह मंडल पदाधिकारियों के नामों की घोषणा हुई उनमे श्री अशोक डोगरा को मंडल 29 का अध्यक्ष, हंसराज शर्मा को मंडल 31 का अध्यक्ष, सुरजीत राणा को मंडल 14 का अध्यक्ष, राजकुमार स्याल को मंडल 30 का अध्यक्ष और सरोज डोगरा को मंडल 7 का अध्यक्ष घोषित किया गया। इनके साथ मंडल 14 की टीम मे राकेश धालारिआ को उपाध्यक्ष, शशि भूषण को उपाध्यक्ष और श्री देश राज को मंडल का महासचिव नियुक्त किया गया। मंडल 7 की टीम मे श्री किशोरी लाल और संजीव शर्मा को कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर डॉ ओ पी सिंह ने प्रकोष्ट की युवा इकाई की भी घोषणा की और मुकेश जरियल को युवा इकाई का हेड घोषित किया।
इस बैठक मे पहले से घोषित मंडल 9 की कार्यकारिणी के अध्यक्ष सीता राम, महासचिव सोहन लाल पंत और उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने भी भाग लिया।
यह एक अत्यंत ही महत्वपूर्ण बैठक थी जिसमे टीम के गठन से संबधित महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रकोष्ट को सफलता के शिखर तक ले जाने का प्रण लिया और आश्वाशन दिया।
इस बैठक मे प्रकोष्ट के वरिष्ठ सदस्यों ओम प्रकाश शर्मा , विजय शर्मा और रमेश कुमार शर्मा जी ने अपनी उपस्थिति चिह्नित की और सभी को अपनी उपस्थिति और प्रतिबद्धता से प्रेरित किया। हम अपने इन्ह वरिष्ठ मार्गदर्शकों का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करते है।

