शिमलाः हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में ताजा हिमपात हुआ है। हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही शीतलहर बढ़ गई है। प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
6 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। लाहौल स्पीति में न्यूनतम तापमान गिरने से झील, झरने और नाले जमना शुरू हो गए हैं।
वहीं, ठंड बढ़ने से पर्यटकों के चेहरे खुशी से खिल उठे है। स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में पारा माइनस से नीचे चल रहा है।
मौसम विभाग ने भी 6 दिसंबर तक मौसम खराब रहने की आशंका जताई है। लाहौल स्पीति के दारचा में भी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।







