शिमला। सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट व रैड क्रास सोसायटी शिमला के संयुक्त तत्वधान से लौंगवुड में कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश रैड क्रास सोसाइटी की उपाध्यक्षा डॉक्टर साधना ठाकुर ने मुख्य मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। ट्रस्ट के सचिव डॉ सुरेंद्र शर्मा व ट्रस्ट सह सचिव डॉ नितिन व्यास के साथ-साथ ट्रस्ट के अन्य कार्यकर्ता भी इस मौके पर मौजूद रहे।
ट्रस्ट सचिव डॉ सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। जिसमें हमने 150 जरूरतमंदों को कंबल बांटे। ट्रस्ट हर वर्ष सर्दी आने पर इस तरह के कार्यक्रम पूरे शिमला शहर में करवाता आ रहा है। इससे पहले भी ट्रस्ट द्वारा विभिन्न स्थानों पर वस्त्र वितरण व कंबल वितरण के कार्यक्रम किए गया है। ट्रस्ट आने वाले समय में इस तरह के कार्यक्रमों को करता रहेगा।
रेड क्रॉस सोसाइटी की उपाध्यक्षा डॉक्टर साधना ठाकुर ने ट्रस्ट द्वारा निरंतर किए जा रहे कार्य की सराहना की। ट्रस्ट के सभी कार्यकर्ताओं को इस प्रकार से समाज में किए जा रहे सेवा कार्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भी हम इस तरह के कार्यक्रम शिमला भर में करवाएंगे।
सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव डॉ सुरेंद्र शर्मा ने बताया की सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने इस कोरोना संकट में विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य जैसे कि वस्त्र बैंक लगाकर जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण करना, कोरोना मरीजों के लिए निशुल्क भोजन सेवा चलाना, कोरोना महामारी के दौरान रक्त की पूर्ति हेतु रक्तदान शिविरों का आयोजन करना, जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण करना आदि कई प्रकार के सेवा कार्य करवाए गए हैं। सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट का एकमात्र उद्देश्य मानव सेवा करना है।







