धर्मशाला: पुलिस पे बैंड मामले और ओल्ड पेंशन स्किम को लेकर कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि सरकार को दोनों मसलों को हल करने की कोशिश करनी चाहिए। हालांकि उन्होंने माना कि पुलिस पे बैंड विसंगति कांग्रेस सरकार के समय में हुई है। उन्होंने कहा कि उस समय के हालात और परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने ये निर्णय लिया। लेकिन अब इस विसंगति को सरकार को दूर करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ओल्ड पेंशन अटल सरकार की देन है जिससे कर्मचारी खासे नाराज हैं सरकार को इसका समाधान करना चाहिए। हिमाचल सरकार लगातारदावे करती है कि हिमाचल में डबल इंजन की सरकार है इसके चलते हिमाचल वह केंद्र में चल रहे कर्मचारियों के मुद्दों को जल्द सुलझाया जाना चाहिए।
विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विपक्ष सदन में भी लगातार प्रदेश के कई मुद्दों को उठा रहा है लेकिन सरकार समाधान नहीं करना चाहती। इसलिए अब विपक्ष को दोष दिया जा रहा है। जयराम सरकार जमीनी स्तर से काफी दूर है और निजी हथकंडे अपना कर लोगों को लुभाने में लगी है।


