स्पेशल डेस्क: हिमाचल प्रकोष्ठ बीजेपी चंडीगढ़ के संयोजक डॉ ओ पी सिंह और सह संयोजक शिविंदर मंढोत्रा की 9 नवंबर को शिमला मे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से एक बैठक हुई थी।
उस बैठक में दिल्ली, चंडीगढ़ और नजदीक के क्षेत्र मे रहने वाले हिमाचल वासियों की शिकायतों और कार्यों के लिए हिमाचल भवन में सीएम विंडो खोलने के ऊपर विस्तृत चर्चा हुई। जयराम ठाकुर ने इस प्रतिवेदन के ऊपर तुरंत कार्यवाही की और अपनी स्वीकृति दे दी।
अब इस सीएम विंडो की घोषणा हो चुकी है जिस के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और नजदीकी क्षेत्रों में रहने वाले हिमाचलियों में एक खुशी की लहर छा गयी है। इस सीएम विंडो का फायदा इस क्षेत्र मे रहने वाले 5 लाख से अधिक हिमाचलियों को मिलेगा। सीएम विंडो से उनकी शिकायतों और प्रतिवेदनों पर तुरंत कार्यवाई हो सकेगी।
हिमाचल के लोग दिल्ली और चंडीगढ़ में काम के लिए जाते हैं तो उस समय हिमाचल भवन में ठहरने की व्यवस्था होती है, लेकिन लंबे समय से प्रदेश वासियों की मांग थी कि हिमाचल भवन दिल्ली और चंडीगढ़ में अगर कोई शिकायत करनी होती तो इसके लिए कोई व्यवस्था नहीं थी।
बता दें कि दिल्ली और चंडीगढ़ के हिमाचल भवन में ठहरने की अलग-अलग व्यवस्था है। लेकिन प्रदेश सरकार के इस कदम के बाद अब प्रदेशवासियों को हिमाचल भवन में ही शिकायत के लिए एक मंच मिल गया है।

