लाहौल स्पीति: लाहौल स्पीति के काजा में आईस हॉकी की ट्रैनिंग के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। यह शिविर 24 दिसंबर तक चलेगा। शिविर में 395 बच्चों का पंजीकरण हुआ है। जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अधिक बच्चों का पंजीकरण हुआ है।
बच्चे सीख रहे बारिकियां
शिविर में अलग अलग समूह में बच्चों को रखा गया है और राष्ट्रीय कोच अमित आईस हॉकी की बारिकियां बच्चों को सीखा रहे हैं। शिविर को तीन श्रेणियों के बांटा गया है। इनमें बिगिनर, बेसिक और एडवांस श्रेणी है।
शिविर के सपंन्न होते ही राष्ट्रीय महिला आईस हॉकी डवलेपमेंट कैंप 25 दिंसबर से शुरू होने जा रहा है। वहीं, 16 जनवरी राष्ट्रीय महिला आईस हॉकी चैंपियनशिप-2022 को होगी।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन
सकालजंग दोरजे इंजार्च युवा एंव खेल सेवाएं विभाग काजा ने बताया कि पहली बार स्पिति में इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। स्पिति के बच्चों को भारी तादाद में पंजीकरण होना इस बात का संकेत दे रहा है कि स्पीति में आईस हाॅकी के प्रति बच्चों की रूचि बढ़ रही है।
25 दिसंबर से शुरू होगा नेशनल डेवलपमेंट कैंप
25 दिंसबर से शुरू होने वाले नेशनल डेवलपमेंट कैंप में 80 के करीब खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। संभावित 16 जनवरी 2022 से 20 जनवरी 2022 तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पांच से सात टीमों के हिस्सा लेने की संभावना है।
हर टीम में 22 खिलाड़ी होंगे। इसके साथ ही 10 आफिशयल भी रहेंगे। प्रतियोगिता में रोजाना दो से तीन मैच होंगे। कैंप में हैदराबाद, लेह, चंडीगढ़, दिल्ली मुबई हिमाचल आदि खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

