स्पेशल डेस्क: करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। करीना कपूर खान क्वारंटीन में रहते हुए अपने बेटे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान को बेहद मिस कर रही हैं। दरअसल, करीना कपूर कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से क्वारंटीन हैं।
इंस्टा स्टोरी पर जाहिर किया प्यार
उन्होंने शुक्रवार की रात सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘कोविड मैं तुमसे नफरत करती हूं.. मैं अपने बेबीज को मिस कर रही हूं पर.. जल्द.. हम मिलेंगे’
बच्चों को याद कर रही हैं बेबो
करीना कपूर खान एक पार्टी के बाद कोविड पॉजिटिव हो गई थीं। करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) कोविड 19 वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। इन दिनों उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखा हैं और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं।


