मंडी: भाजपा की विशेष बैठक का आयोजन मंडी के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहें।
प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि हिमाचल में जयराम सरकार के 4 साल 27 दिसंबर को पूरे होने जा रहे है। सरकार का यह 4 साल का सफर उपलब्धियों भरा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा की जयराम सरकार को आशीर्वाद देने आ रहे है और उनके स्वागत की तैयारियों को लेकर इस बैठक का आयोजन किया है। 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिमाचल आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
जयराम सरकार के 4 साल पूरे होने पर मंडी जिला में जश्न का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के 1 लाख से अधिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। यह कार्यक्रम प्रदेश स्तरीय रहने वाला है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त होगा और हमारे प्रदेश को कई बड़ी सौगात मिलेगी।


