स्पेशल डेस्क: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक बार फिर पाबंदियों का दौर शुरू हो गया है। लगातार दूसरे दिन पॉजिटीविटी रेट 0.5 से ज्यादा आने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में यलो अलर्ट की घोषणा कर दी है। यलो अलर्ट के तहत स्कूल-कॉलेज, जिम, सिनेमा हॉल समेत कई तरह की पाबंदियां लगाई जाएंगी।
कोरोना से निपटने के लिए सरकार 10 गुना तैयार
सीएम ने कहा कि दिल्ली में ‘ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान’ (जीआरएपी) के तहत येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है इससे घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन मास्क पहनकर रखें। बाजारों में इस वक्त भारी भीड़ है, लेकिन लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि हम इस बार कोरोना से निपटने के लिए 10 गुना तैयार हैं और दिल्ली में ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान लागू होगा। ओमिक्रोन को लेकर चिंता की बात नहीं है।
जाने क्या-क्या लगी पाबंदियां
- रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा
- स्कूल और कांलेज बंद रहेंगे
- सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, बैंक्वेट हाल तत्काल प्रभाव से बंद रहेंगे
- स्पा, जिम और एंटरटेनमेंट पार्क बंद रहेंगे
- सांस्कृतिक और खेल एक्टिविटी पर पूरी तरह से पाबंदी
- दुकानें और मॉल सुबह 10 से रात 8 बजे तक ऑड-इवन के आधार पर खुलेंगे
- मेट्रो और बसों में 50 फीसदी क्षमता पर चलेंगी और बस में खड़े रहने की इजाजत नहीं होगी
- शादी समारोह और अंतिम संस्कार में 20 लोगो को ही इजाजत
- साप्ताहिक बाजार एक जोन में केवल एक खुलेगा, जिसमें 50 फीसदी दुकानदारों को ही इजाजत होगी
- धार्मिक स्थल खुले रहेंगे लेकिन श्रद्धालुओं की एंट्री पर पाबंदी रहेगी


