मंडी: सीएम जयराम ठाकुर ने मात्र 25 वर्ष के युवा को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देकर युवा शक्ति के प्रति अपना भरोसा जताया है। कर्तव्य वैद्य (Kartavya Vaidya) को मंडी जिला भाजपा ने जिला सह मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा है।
सीएम जयराम को अपना आदर्श मानते है : कर्तव्य
कर्तव्य वैद्य की नियुक्ति के आदेश जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह ने जारी कर दिए हैं। कर्तव्य वैद्य सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) को अपना आदर्श मानते है। इतनी छोटी सी उम्र में ही कर्तव्य ने सीएम जयराम ठाकुर के करीबियों में खुद को शामिल कर लिया है। जयराम ठाकुर का कर्तव्य के प्रति विशेष लगाव भी किसी से छुपा नहीं है।
कई अन्य पदों पर भी हुई नियुक्तियां
इसके साथ ही राजकुमार को जिला कार्यालय सचिव, डॉ. जीवानंद चौहान और चंद्रमणी ठाकुर को जिला कार्यकारिणी सदस्य के पद पर नियुक्त किया गया है।
सीएम का जताया आभार
कर्तव्य ने अपनी नियुक्ति के लिए सीएम जयराम ठाकुर और मंडी जिला भाजपा के अध्यक्ष रणवीर सिंह का आभार जताया है। इसके साथ ही कर्तव्य ने उन्हें दी गई जिम्मेवारी का बखूबी निर्वहन करने की बात भी कही है। कर्तव्य ने कहा कि सरकार, संगठन और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया जाएगा।







