शिमला: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने नायब तहसीलदार के पद पर भर्ती के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर आवेदन करने के की अंतिम तिथि 27 जनवरी, 2022 है। भर्ती अभियान के माध्यम से नायब तहसीलदार के कुल 20 पदों पर भर्ती की जाएगी।
कुल 20 पदों पर भर्ती
इनमें से हिमाचल प्रदेश के एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 3 पद, राज्य के एसटी वर्ग के कैंडिडेट के लिए 3 पद, अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 12 पद, राज्य के ओबीसी वर्ग के कैंडिडेट के लिए 1 और ईडब्ल्यूएस के लिए 1 पद आरक्षित है।
34 हजार तक मिलेगी सैलरी
आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 10300 से 34800 रुपये तक वेतनमान दिया जाएगा। आयु सीमा और वेतनमान की पूरी जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
HPPSC के आवेदन के लिए निर्धारित आयु सीमा
पदों के लिए 21 से 45 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता
पदों के लिए न्यूनतम योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास मांगी गई है इसके अलावा विस्तृत डिटेल भर्ती की अधिसूचना में देखी जा सकती है।
यहां जानिए आवेदन शुल्क
पदों पर आवेदन करने के लिए एससी, एसटी, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को ₹100, जबकि अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹400 आवेदन शुल्क जमा करना होगा।


