हमीरपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 11 जनवरी को हमीरपुर जिला में दो दिन के प्रवास पर आ रहे है। इस दौरान मुख्यमंत्री बड़सर विस क्षेत्र में लगभग 265 करोड़ के उद्धघाटन और शिलान्यास करेंगे तथा बिझड़ी ताल स्टेडियम में जनसभा भी करेंगे।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे। जिससे बड़सर विधानसभा क्षेत्र में विकास की बहार बहेगी।बलदेव शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते व हिमाचल उपचुनाव के कारण मुख्यमंत्री का दौरा टलता रहा लेकिन अब फिर से मुख्यमंत्री का 11 जनवरी को आने का कार्यक्रम तय हो गया है।
जिससे हमीरपुर जिलावासियों और बड़सर क्षेत्रवासियों के कई लंबित पड़े विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा। कई नयी योजनायों का भी शुभारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बलदेव शर्मा ने बड़सर क्षेत्र के अधिकारीयों के साथ चर्चा की।इस अवसर पर कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राकेश शर्मा भी मौजूद थे।
बलदेव शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा बड़सर विस क्षेत्र में आयुर्वेदिक अस्पताल बिझड़ी का 10 बिस्तर सुविधा, जौड़े अंब स्कूल साइंस लैब, सिरहाली खड़ हरसौर पुल, बिझड़ी-अम्बोटा घंगोट सड़क मार्ग व पुल, बड़ाग्रां से कलवाल सड़क, धंगोटा स्कूल साइंस लैब, ब्यास उठाऊ पेयजल योजना, बणी-बड़सर गारली पेयजल योजना के वितरण सिस्टम में सुधार, दियोटसिद्ध लंगर भवन, हर घर नल से जल योजना का उद्घाटन किया जाएगा।
टिप्पर – दांदडू पेयजल योजना, जोहरघाट पुल, सिविल अस्पताल बड़सर में ऑक्सीजन सुविधा, भेबड सहेली-हारमा पेयजल योजना, दियोटसिद्ध में यात्री निवास कांफ्रेंस हाल निर्माण,ब्यास से बड़सर पेयजल योजना सहित अन्य कई शिलान्यास और उद्धघाटन किए जाएंगे। जिससे बड़सर क्षेत्र की जनता को लाभ होगा।
भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के बड़सर आने पर भाजपा कार्यकर्ता जोरदार स्वागत करेंगे। मंडल के सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम में उपस्थित रहने के निर्देश दिए जा चुके है।







