स्पेशल डेस्क: पंजाब कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए 86 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ेंगे। सोनू सूद की बहन मालविका सूद को कांग्रेस ने मोगा से चुनाव में उतारा है। सिटिंग कांग्रेस विधायक हरजोत कमल का टिकट काटकर मालविका सूद को टिकट दिया गया है।
मानसा सीट से कांग्रेस ने पंजाबी सिंगर और हाल ही में पार्टी में शामिल हुए सिद्धू मूसेवाला को टिकट दिया है। इसके अलावा, पंजाब के कादियां से प्रताप सिंह बाजवा को टिकट दिया गया है। यहां पर उनका मुकाबला कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए उनके भाई विधायक फतेह जंग बाजवा के साथ संभव है। संगरूर के लहरा से पूर्व मुख्यमंत्री राजेंद्र कौर भट्ठल को टिकट दिया गया है।
यहां देखे लिस्ट…


पंजाब में एक चरण में 14 फरवरी को डाले जाएंगे वोट
पंजाब में एक चरण में वोटिंग होगी। राज्य के सभी 117 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा। वहीं वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी। पंजाब में चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 21 जनवरी को जारी होगा। 28 जनवरी तक नामांकन कर सकेंगे, 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 31 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 10 मार्च को चुनावों के नतीजे आएंगे। पंजाब में 1117 विधानसभा सीटों में से 34 सीटें आरक्षित हैं।
पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 27 मार्च, 2022 को समाप्त हो रहा है। फिलहाल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हैं। पंजाब में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 59 सीटों का आंकड़ा हासिल करना होगा।







