चंडीगढ़ ट्राइसिटी में पेट्रोल पंप पर काम कर रहे हिमाचल प्रदेश के लगभग 10000 लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने की मुहिम शुरू की गई है। यह जानकारी चंडीगढ़ भाजपा के हिमाचल सैल के अध्यक्ष डॉक्टर ओपी सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि शनिवार को यह मुहिम सेक्टर 15 के पेट्रोल पंप से शुरू की गई और वहां कार्य कर रहे काफ़ी लोग इस मुहिम में शामिल हुए। इनमें से कुछ लोगों के बच्चों को डॉक्टर को भी सिंह ने पढ़ाया भी है।
उन्होंने कहा कि यह सभी लोग चंडीगढ़ में हिमाचली धाम के कार्यक्रम में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आए थे।
डॉक्टर ओपी सिंह ने कहा है चंडीगढ़ में जितने भी हिमाचल के लोग ट्राइसिटी में पेट्रोल पंप पर काम कर रहे हैं उन सभी को पार्टी से जोड़ा जाएगा और उन्हें भाजपा के 33 सेक्टर के ऑफिस में सदस्यता दिलाई जाएगी।







