शिमला। हिमाचल प्रदेश छात्र संसद इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक ऑनलाइन मोनोलॉग कंपटीशन अभिनय करवाने जा रही है जिसमें ऑनलाइन टेलीग्राम के माध्यम से प्रतिभागी अपनी वीडियो भेज सकते हैं और वह वीडियो फेसबुक पर अपलोड की जाएगी तथा पहुंच के आधार पर प्रतिभागी विजेता चुने जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश छात्र संसद अध्यक्ष कीर्ति औक्टा ने जानकारी देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश छात्र संसद 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक ऑनलाइन कंपटीशन “अभिनय” का आयोजन करवा रही है जो एक मोनोलॉग कंपटीशन रहेगा जिसमें हिमाचल व बाहर के अनेकों थिएटर व कला से जुड़े कलाकार प्रतिभागी अपने मोनोलॉग बनाकर हिमाचल प्रदेश छात्र संसद को भेज सकते हैं व इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
यह प्रतियोगिता तीन भागों में कराई जाएगी जिसका आवंटन उम्र के आधार पर किया गया है। 18 साल तक के युवाओं की एक कटागिरी 19 से 30 साल तक के युवाओं की दूसरी कैटेगरी व 30 से ऊपर के कलाकारों के लिए सीनियर कटागिरी रखी गई है। जिसमें छात्र संसद द्वारा विजेताओं को अलग-अलग इनाम दिए जाएंगेे।

जूनियर वर्ग में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अभिनेता को सरप्राइस गिफ्ट ऑनलाइन ऑर्डर किया जाएगा व 19 से 30 साल तक के प्रतिभागियों में जो प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल करेगा उसे ₹5000/- प्रथम व ₹3000/- द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी के साथ वरिष्ठ श्रेणी के कलाकारों को स्मृति चिन्ह व ऑनलाइन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।
यह प्रतियोगिता 24 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी तक रहेगी और फेसबुक पेज पर वीडियो अपलोड करके उस पर लाइक व शेयर के साथ रीच के आधार पर उसका रिजल्ट घोषित किया जाएगा जिस प्रतिभागी की वीडियो की सोशल मीडिया में ज्यादा पहुंच रहेगी उस प्रतिभागी को प्रथम व द्वितीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
छात्र संसद की अध्यक्ष कीर्ति ने जानकारी देते हुए कहा कि इस अभिनय ऑनलाइन कंपटीशन का थीम देश भक्ति के ऊपर रहेगा। जिसका उद्देश्य कलाकारों के माध्यम से समाज में आजादी व गणतंत्र के महत्व को बताना व युवाओं तथा जनता के बीच देशभक्ति की भावना को जगाए रखना है। कोरोना के कारण इस तरह का आयोजन फिजिकली करना असंभव है इसीलिए छात्र संसद करोना काल से ही इस तरह के ऑनलाइन कार्यक्रमों का आयोजन करती आई है।
छात्र संसद अध्यक्ष कीर्ति औक्टा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश छात्र संसद का आधिकारिक फेसबुक पेज हैक हो चुका है जिससे कि उसके संचालक व जितनी भी गतिविधियां है वह हैकर द्वारा चलाई जा रही है। अतः समस्त छात्रों, युवाओं व हिमाचल प्रदेश छात्र संसद को फॉलो करने वाले व्यक्तियों से अनुरोध है कि हिमाचल प्रदेश छात्र संसद के पुराने पेज पर जाकर उसे रिपोर्ट को ब्लॉक करें वह नए पेज को लाइक करें, ताकि आगे आने वाली सारी अधिकारिक जानकारियां आपको उपलब्ध कराई जा सके।







