शिमला: हिमाचल प्रदेश के कोटखाई थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक कार गहरी खाई में जा गिरी। दर्दनाक सड़क हादसे में एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत दो लोग घायल हैं। घायलों में 9 साल का बच्चा भी शामिल है। हादसा शिमला से 70 किमी दूर कोटखाई में हुआ है।
हादसे में कार करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी है। फिलहाल हादसे के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, कोटखाई थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह राम नगर पंचायत में अढ्योग नामक स्थान पर हादसा पेश आया है। ऑल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी है।
हादसा सुबह लगभग 8 बजे महासू रोड पर म्यानी के पास हुआ। कार में चार लोग सवार थे। मृतकों में आर्यन (13) पुत्र बिहारी लाल और दिनेश (31) पुत्र ज्ञान चंद शमिल हैं। दोनों युवक कोटखाई के निवासी बताए गए हैं।हादसे के तुंरत बाद कोटखाई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
डीएसपी ठियोग लखबीर सिंह ने हादसे में 2 युवकों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि केस दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई में भर्ती किया गया है।







