हमीरपुर: भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा व भाजपा उपाध्यक्ष बिक्रम राणा ने कहा कि सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा क्षेत्र की जनता को बरगलाना बंद कर दें। अब जनता उनके झांसे को समझ चुकी है और इस बार विस चुनावों में जनता उन्हें सबक सीखा देगी। उन्होंने कहा कि चुनावों में जनता से जो वायदे किए थे, 4 सालों में उन्हें क्यों भुला दिया।
अब चुनाव आने पर जनता को फिर से बरगलाना शुरू कर दिया। सुजानपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से 4 सालों में कई विकास कार्य हुए है। उन विकास कार्यों के लिए सूजानपुर विधायक विधानसभा सत्र में सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल का धन्यवाद् करें।यही उनकी 4 वर्षों की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।
वहीं उन्होंने कहा कि कहीं गलती से वह अबैध शराब का जीकर ना करें नहीं तो चेहते के साथ संबंधों की पोल खुल जाएगी। उन्होंने सवाल किया कि चुनावों में सुजानपुर को 17 सेक्टर चंडीगढ़ जैसा बनाने के सगूफे छोड़े थे लेकिन सत्ता में आने के बाद सुजानपुर की सुध लेना ही छोड़ दिया। इस बार सुजानपुर की प्रबुद्ध जनता विधायक को अवश्य धूल चटाएगी।







