हमीरपुर: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा योजना को आज टौणीदेवी सिविल अस्पताल में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल द्वारा शुभारंभ किया गया। इस एंबुलेंस के जरिए मरीजों को नजदीकी उच्च स्तरीय अस्पताल में ले जाने के लिए आसानी होगी। प्रेम कुमार धूमल द्वारा एंबुलेंस की चाबी BMO टौणीदेवी को सौंप सौंप दी गई है।
इस एंबुलेंस के लिए चालक, इसके रखरखाव और देखरेख की पूरी जिम्मेदारी प्रयास संस्था ही करेंगे। एंबुलेंस को लेकर सभी खर्चे भी संस्था द्वारा ही वहन किए जाएंगे। पिछले कल भी एक ऐसी ही एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ सुजानपुर सिविल अस्पताल से किया गया था। वहीं, एक अन्य एम्बुलेंस AIIMS बिलासपुर से मरीजों को लाने ले जाने का कार्य सफलतापूर्वक कर रही है।
प्रयास संस्था द्वारा हिमाचल प्रदेश के सभी चार संसदीय क्षेत्रों के प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में अस्पताल जनता के घर द्वार मुहिम के तहत 30 मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, रक्त जांच, एवं दवाइयों का वितरण कर अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है।
कोविड महामारी के दौरान भी केंद्रीय मंत्री के सहयोग से इन एंबुलेंस सेवाओं के द्वारा जनता को स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को दूर करने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। ऑक्सिजन सिलेण्डर, मास्क, सैनिटाइजर जन जन तक पहुंचाने का कार्य भी सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा द्वारा जनहित में किया जा रहा।

