स्पेशल डेस्क: गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का निधन हो गया है। 69 वर्षीय बप्पी लाहिड़ी ने मुंबई के एक अस्पताल में अपनी अंतिम सांसे लीं। बप्पी लाहिड़ी ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) और रीकरेंट चेस्ट इन्फेक्शन से ग्रसित थे।
म्यूजिक जगत ने एक और बेहतरीन कलाकार को खो दिया है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के बाद अब फेमस सिंगर व म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी भी अब इस दुनिया में नहीं रहे।
बप्पी दा को OSA की परेशानी पिछले एक साल से है।डॉ. दीपक नामजोशी उनका इलाज कर रहे थे। इस गंभीर समस्या के कारण बप्पी दा जुहू स्थित क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में 1 महीने से भर्ती थे। निधन से एक दिन पहले 15 फरवरी को ठीक होने पर वे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए थे।
लेकिन अस्पताल से छुट्टी होने के एक दिन बाद ही बप्पी दा की तबीयत दोबारा बिगड़ गई। उन्हें वापस गंभीर हालत में क्रिटिकेयर अस्पताल लाया गया। रात लगभग 11:45 बजे उन्होंने अस्पताल में अपनी आखिरी सांसे ली। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की काफी कोशिश की पर नाकामयाब रहे।
बप्पी लाहिड़ी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बप्पी दा का असली नाम आलोकेश लाहिड़ी है। उन्होंने 70-80 के दशक में बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक आइकॉनिक गाने दिए हैं।
मिथुन चक्रवर्ती का गाना आई एम ए डिस्को डांसर आज भी लोगों को जुबानी याद है। वो बप्पी दा ही थे जिनकी आवाज ने इस गाने को घर-घर पॉपुलर किया था। बाद में बप्पी दा को डिस्को किंग के नाम से जाना जाने लगा।







