स्पेशल डेस्क: हिमाचल पथ परिवहन निगम की लग्जरी बस गुरुवार देर रात को दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। हरियाणा के अंबाला में सवारियों से भरी बस पलट गई। हिमाचल रोडवेज की बस को किसी दूसरे वाहन ने टक्कर मारी थी। हादसे के दौरान बस में 31 लोग सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
वहीं हादसे के दौरान रास्ते से गुजर रहे वाहनों में से लोगों ने उतरकर बस में से सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बस मनाली से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान देर रात ढाई बजे अंबाला के बलदेव नगर में हादसे का शिकार हो गई। पुलिस को फोन कर यात्रियों को एमरजेंसी विंडो से बाहर निकाला गया है। हादसे में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसे को लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।


