स्पेशल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह जरयाल के नाम पर सुख विहार स्थित तिकोना पार्क का नाम रखा गया है। उन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी और संगठन की सेवा में समर्पित कर दिया।
कोरोना महामारी के इस कठिन दौर में 29 नवंबर 2020 को उनकी कोरोना से मौत हो गयी। उनके जीवन समर्पण को देखते हुए पूर्वी दिल्ली के मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल की पहल और दीपक मल्होत्रा के अथक प्रयासों से ईडीएमसी द्वारा घोंडली वार्ड के अंतर्गत आने वाले सुख विहार स्थित तिकोना पार्क का नाम स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह जरयाल के नाम पर रखा गया है।
स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह जरयाल के पुत्र दिग्विजय सिंह ने बताया की पार्क का उद्घाटन पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर के कर कमलों द्वारा किया गया। इस दौरान महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल, स्थाई अध्यक्ष वीर सिंह पंवार, नेता सदन सत्यपाल सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर यहां मौजूद रहें।


