स्पेशल डेस्क: सीमा सुरक्षा बल ने ट्रेड्समैन व कांस्टेबल के पदों के लिए बंपर भर्तियां निकाली है। इसके तहत 2788 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन भेज सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल रिक्तियों में से 2651 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं और शेष 137 महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2022 है।
इन पदों पर चयन के लिए कई चरणों में परीक्षा होगी। परीक्षा के बाद चयन प्रक्रिया में शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ट्रेड टेस्ट होगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा पास करनी जरूरी होगी। इसमें 10वीं पास वाले भी आवेदन कर सकते हैं।
चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-तीन के अनुसार 21700-69100 तक वेतन प्राप्त होगा। सबसे पहले ग्राउंड टेस्ट रखा गया है। लड़कों के लिए पांच किलोमीटर दौड़ और लड़कियों के लिए 1600 मीटर दौड़ होगी। बीएसएफ में 13 ट्रेडों के लिए भर्ती होगी। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। लिखित परीक्षा में मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों का मेडिकल होगा।
योग्यता एवं आयु सीमा
किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल या परीक्षा बोर्ड से 10 वीं उत्तीर्ण होना चाहिए, न्यूनतम योग्यता होगी।
उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड में कम से कम दो साल का अनुभव होना चाहिए।
उम्मीदवारों के पास व्यावसायिक संस्थान के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से एक वर्ष का पाठ्यक्रम होना चाहिए, साथ ही सापेक्ष व्यापार में न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से दो साल का डिप्लोमा कोर्स होना चाहिए।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए। इसमें सरकारी नियमों के तहत एससी / एसटी / ओबीसी / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क का करना होगा भुगतान
इच्छुक एवं योग्य आवेदक आधिकारिक वेबाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन भेज सकते हैं। फॉर्म सबमिट करने के दौरान उन्हें आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। इसके लिए उन्हें 100 रुपए का शुल्क चुकाना होगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट करें।


